सीवान सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप, कोर्ट परिसर की तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध वस्तु

सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी ने हड़कंप मचा दिया है।

सीवान सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप, कोर्ट परिसर की तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध वस्तु
Image Slider
Image Slider
Image Slider

सीवान: सीवान में एक बार फिर सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है....इस खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है....शुक्रवार सुबह आए इस धमकी भरे ईमेल ने पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड में ला दिया। बताया जा रहा है कि यह धमकी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई, जिसमें साफ तौर पर 11:30 बजे कोर्ट को उड़ाने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा और जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय हरकत में आए और पूरे इलाके को तत्काल सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

छावनी में तब्दील पूरा इलाका

 मौके पर बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात कर दी गईं। कोर्ट परिसर के हर कोने की सघन तलाशी ली गई। आने-जाने वालों की कड़ी जांच की गई और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। घंटों चली जांच के बाद कोर्ट परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यानी एक बार फिर यह धमकी फर्जी साबित हुई है।

हालांकि यह पहली घटना नहीं है… इससे पहले 27 जनवरी को भी इसी तरह का ईमेल आया था। अब सवाल उठता है—कौन है वो शख्स जो बार-बार सिस्टम को चुनौती दे रहा है? फिलहाल पुलिस साइबर जांच में जुटी है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है। लेकिन इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल जरूर खड़े कर रही हैं।